नामकुम: बड़ाम मॉडल स्कूल में खिजरी विधायक ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया
Namkum, Ranchi | Jun 22, 2026 बड़ाम मॉडल स्कूल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है, और साइकिल जैसी सुविधाएँ हमारे बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए विद्यालय तक पहुँच को और आसान बनाती हैं। इससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगी।