कजरैली थाना क्षेत्र के बड़ी गोड्डी गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश सिंह के छोटे पुत्र ज्ञान कुमार (28) के रूप में हुई है। ज्ञान ने घर के रसोई बरामदे के कोने में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।