पीथमपुर: पीथमपुर में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Pithampur, Dhar | Oct 28, 2025 पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन श्रम पदाधिकारी, विकास भवन पीथमपुर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रम कानूनों के पालन, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और श्रम विभाग में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई है।