शाहपुर: शाहपुर एवं भौरा में बैतूल से आई रिजर्व बल एवं शाहपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली रैली, एसडीएम भी रहे मौजूद
Shahpur, Betul | Mar 18, 2024 शाहपुर एवं भौरा में रविवार को बैतूल से आई रिजर्व बल एवं शाहपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर रैली निकाली। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई।इस दौरान शाहपुर एसडीएम डॉक्टर अभिजीत सिंह, तहसीलदार सुनैना ब्राह्मणे, शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी उपस्थित रहे।