द्वारका: डाबड़ी थाना पुलिस ने 16 लाख की ज्वेलरी चोरी मामले में एक शातिर सेंधमार को गिरफ्तार किया
द्वारका जिले की डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने सेंधमारी के मामले में 1 शातिर सेंधमार को राजापुरी, नाला रोड से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान विवेक उर्फ छैला उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। यह मधु विहार, डाबरी का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इसके पास से चोरी की गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है।