अरेराज डीएसपी ने पहाड़पुर थाने में कांड का समीक्षा किया है। बुधवार को अरेराज डीएसपी रवि कुमार पहाड़पुर थाने में पहुंचे जहां उन्होंने पंजीयों का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं के साथ कांडो का समीक्षा कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगातार ही कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक की जा रही है।