सिवनी: सिवनी में 26 नवंबर को ‘शौर्य का सम्मान’ कार्यक्रम, मातृशक्ति संगठन ने की घोषणा
Seoni, Seoni | Nov 16, 2025 सिवनी में मातृशक्ति संगठन द्वारा आगामी 26 नवंबर को शहर में वार्षिक “शौर्य का सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार को संगठन की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिवर्ष सेना और पुलिस के वीर जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों को सम्मानित किया जाता है।