सिवनी: कोतवाली पुलिस ने घर से लापता नाबालिग को किया दस्तयाब, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
Seoni, Seoni | Nov 16, 2025 सिवनी की कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग को दस्तेयाब करने की कार्रवाई की है। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने परिजनों से सूचना मिलते ही नाबालिग को सिवनी से दस्तेयाब किया गया है। और नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले 3 आरोपीयो के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।