चैनपुर: चैनपुर में लू का अलर्ट, तीखी धूप से जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग ने पलामू जिले में मंगलवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में इसका असर दिखाना भी शुरू हो गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप लग रही है। दिन चढ़ते ही गर्म हवा के थपेड़ों ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम हो गई है।