#अलीगढ़ थाना गभाना आज दि0 28.07.26 को थाना गभाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर गोरना में दो पक्षों के मध्य फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के मध्य सड़क के बीच में पाइप बीछाने को लेकर विवाद है, इसी कारण दोनों पक्षों के मध्य कहासुनी हुई जिसमें प्रथम पक्ष द्वारा द्वितीय पक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें कोई जनहानि नही हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है । सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति है
Koil, Aligarh | Jul 28, 2026