ग्वालियर गिर्द: मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता का नाम हटाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- भाजपा गोडसे समर्थक
मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस ने रविवार दोपहर 12 बजे फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गोडसे वादी बीजेपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।