चंडी: चंडी में सरकारी लापरवाही से किसानों को नहीं मिल पाया अनुदानित मक्का बीज
Chandi, Nalanda | Apr 20, 2026 चंडी प्रखंड में कृषि विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को अनुदानित दर पर मिलने वाला मक्का बीज सही समय पर नहीं मिल सका। इसके चलते किसानों को खुले बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदकर खेतों में बुआई करनी पड़ी। विभाग की मनमानी के कारण अनुदानित बीज वितरण की योजना फेल होती नजर आ रही है। किसान रविन्द्र कुमार ने बताया कि मक्का की बिचड़ा तैयार करने की अवधि काफी पहले