रामपुर: नवाब गेट स्थित बिजली घर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बिजली समस्याओं को लेकर जताई नाराज़गी
Rampur, Rampur | Sep 19, 2024 गुरुवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वयापारी बिजली की समस्याओं को लेकर नवाब गेट स्थित बिजली घर पहुँचे। व्यपारियो का आरोप है कि बिजली घर के कार्यालय में विद्युत कर्मचारी कार्यालय पटल पर मौजूद नही थे। जिसपर व्यपारियो ने नाराजगी जताई। और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।