कुशलगढ़: महर्षि वाल्मीकि आश्रम मोर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया, शिक्षा-संस्कार का दिया संदेश
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम मोर, कुशलगढ़ में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बुधवार 10 बजे, वैदिक रीति-रिवाज एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा आयाम प्रमुख डॉक्टर जोहनसिंह देवदा ने हवन-यज्ञ से कराया, जिसमें अभिभावकों, आश्रम समिति एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।