सहारनपुर: एसएसपी व एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य का संदेश दिया
पुलिस लाइन सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।