कर्वी: चित्रकूट में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई बकरीद, अमन और तरक्की की मांगी गई दुआ
चित्रकूट जनपद में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। आज गुरुवार सुबह 7 बजे से मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ मांगी। भाजपा, सपा समेत कई नेताओं ने बकरीद की शुभकामनाएं दीं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया।