सुल्तानपुर: मिश्रौली गांव में श्रीरामचरितमानस पाठ के उपरांत विशाल भंडारा, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिश्रौली गांव में स्थित भगवान शंकर के मंदिर प्रांगण में रविवार को श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन गांववासियों और धार्मिक समिति के सामूहिक सहयोग से किया गया, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। पाठ के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान श्रीराम की महिमा का गुणग