सुल्तानपुर: जयसिंहपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद
सुलतानपुर: जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।