तहसीलदार ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित बस स्टैंड और डिपो में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव अचानक पहुंचे। निरीक्षण में उन्होंने शौचालय, प्रतीक्षालय और रैन बसेरा की स्थिति देखी और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता से कोई स