नागौद: रहिकवारा रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल
Nagod, Satna | Jun 5, 2026 नागौद थाना क्षेत्र के रहिकवारा रोड स्थित चनकुइयां के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे जा घुसा, जिससे ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में रामजी विश्वकर्मा (42 वर्ष) पिता राम हुजूर विश्वकर्मा की हुई मौत एवं 5 अन्य हुए घायल।