खरगोन जिले के बिस्टान क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज हादसे ने हड़कंप मचा दिया। गलतार गांव के पास चलती बाइक में पेट्रोल डालते ही अचानक आग भड़क उठी, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।