गुण्डरदेही: ग्राम जोरातराई में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया, गाँव से पाँच किलोमीटर दूर थी घटना
जाको राखे साइँया मार सके ना कोय कुछ ऐसा ही चमत्कार आज हमे देखने सुनने को मिल रहा है जहाँ एक 70 की बुजुर्ग महिला फुलवाबाई साहू जो कि सुबह नहर की तरफ़ गई थी लेकिन अचानक वह नहर में बह गई जिससे आस पास काफ़ी ढूंढने का प्रायस किया गया लेकिन वह कहीं नहीं मिली लेकिन गाँव से 5 किलोमीटर दूर ग्राम रनचिरई में कुछ लोंगो ने उसे बहते हुए देख अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकला। आज वह कहवत सही साबित होते नजर आ रहा है।