इटावा: फ्रेंड्स कालोनी के प्रकाश नगर में हेड कांस्टेबल के घर से पौने दो लाख की नकदी समेत 50 लाख की चोरी से हड़कंप, जांच शुरू
Etawah, Etawah | Mar 5, 2026 फ्रेंड्स कालोनी के प्रकाश नगर में चोरों ने होली के त्यौहार पर पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात एवं पौने दो लाख नकदी समेत लगभग 50 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जिस कमरे में जेवरात और नकदी रखी हुई थी, उस कमरे की अलमारी का लाक तोड़ गहने चुरा ले गए।