बेगूसराय: परिहारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
परिहारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिला अंतर्गत नशीले पदार्थ के विरुद्ध बेगूसराय पुलिस अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर परिहारा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की.