मड़ियाहू: रामपुर क्षेत्र में 8 घंटे बिजली कटौती, 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए लिया गया शटडाउन
जौनपुर के रामपुर विकास खंड क्षेत्र में रविवार को 8 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी चौरी-सुरेरी विद्युत लाइन पर तकनीकी मरम्मत और एफ क्लैंप की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके चलते सुरेरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।