गाज़ियाबाद: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, दो कारों की भिड़ंत में आग लगी, एक व्यक्ति की हुई मौत
गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार दोपहर को एक्सीडेंट के बाद जलकर 1 की मौत हो गई। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर बदलते समय यह एक्सीडेंट हुआ है। दोनों कारों में आग लग गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक एक की मौत हो गई।