गाज़ियाबाद: भीषण गर्मी के चलते नगर निगम की सीमा में विभिन्न जगहों पर लगाए गए अस्थाई प्याऊ
गाजियाबाद में भीषण गर्मी के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शहर में जल संकट को दूर करने के लिए अस्थाई प्याऊ लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम जलकल विभाग ने इस योजना को शुरू किया है, जिसके तहत इंदिरापुरम सहित नगर निगम सीमा में लगभग 50 से 60 अस्थाई प्याऊ लगाए जाएंगे।