दुमका: लायंस क्लब दुमका संथाल परगना द्वारा महुआ दंगल छठ घाट पर पौधारोपण किया गया
Dumka, Dumka | Jul 6, 2025 आज रविवार को शाम 4:00 बजे के करीब लायंस क्लब दुमका संथाल परगना द्वारा महुआ डंगाल छठ घाट पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत 57 फलदार वृक्ष के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक नीरज कोठरीवाल एवं सहसंयोजक डॉ अमूल्य पाल की अहम भूमिका रही।