लक्ष्मीपुर: पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने नुमर गांव पहुंचकर दिवंगत दीपक यादव के परिजनों से मिलकर जताया शोक
पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने सोमवार को 5 बजे बरहट के नुमर गांव पहुंचकर दिवंगत दीपक यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने गोरेलाल यादव के युवा पुत्र दीपक यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा बेटे का असमय निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।