रॉबर्ट्सगंज: राज्य मंत्री ने डाला स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों से की मुलाकात
जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा बुधवार की सुबह 9:00 बजे डाला स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना गया, समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को फोन एवं पत्राचार के माध्यम से निस्तारण हेतु दिया निर्देश।