रॉबर्ट्सगंज: कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर घोरावल तहसील पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
घोरावल तहसील में मंगलवार शाम 4 बजे लगभग कोटेदारों ने मिलकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे सभी मिलकर विधान सभा का घेराव करेंगे। कोटेदारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्हें प्रति कुंतल केवल ₹90 का लाभांश मिलता है।