रॉबर्ट्सगंज: मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का हुआ समापन, गोरखपुर के सांसद रवि किशन हुए शामिल
नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव में आयोजित पांच दिवसीय आदिवासी मेले का मंगलवार की देर रात समापन हुआ। मेले में कलाकारों ने लोकनृत्य और आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। अंतिम दिन गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी मेले में हिस्सा लिया। भोजपुरी गीतों से लोगों का मन मोहा। उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। चिचलिक गांव में दिवाली के दूसरे दिन से मेले की शुरुआत