जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव स्थित मस्जिद के शौचालय का दरवाजा बुधवार देर रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घटना का पता लगते ही समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई