गाण्डेय: गांडेय के बांकीकला गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या को देखते सेव फाउंडेशन ने की बोरवेल की व्यवस्था
Gandey, Giridih | Apr 28, 2026
गांडेय प्रखंड क्षेत्र के बांकीकला गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या को देखते सेव फाउंडेशन ने बोरवेल की व्यवस्था की।मंगलवार की सुबह 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर ख़ुशी जाहिर की और फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहाँ बोरवेल की व्यवस्था कराई है।