हेरहंज: गणेशपुर ग्राम में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन
रविवार संध्या 6 बजे हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ चंदवा के देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान करने से क्षेत्र में सात्विक विचारधारा के साथ-साथ अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।