नानपारा: अब्दुल्लागंज रेंज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, वन महोत्सव पर 50 आम के पौधे वितरित किए गए
बहराइच में वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को अब्दुल्लागंज रेंज परिसर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-एक पेड़ माँ के नाम' का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बोगनवेलिया, आम, बढ़हल और आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं शोभाकार पौधों का रोपण किया गया।