हुज़ूर: टीटी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2500 के इनामी फरार आरोपी भारत उर्फ बब्बू गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2026 शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने चलाए जा रहे अभियान के तहत टीटी नगर पुलिस ने अड़ीबाजी के एक मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत उर्फ बब्बू बाथम पिछले छह माह से फरार था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अटल पथ रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा |