दुधि: रजखड़ में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव के नेशनल हाईवे-39 पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई ,जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय भुनेश्वर केशरी पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी बड़गवा थाना चोपन और 65 वर्षीय पन्ना लाल केशरी पुत्र स्व. रामदेव निवासी जोरवा थाना जुगैल चोपन शामिल हैं।