आगरा: ताजमहल परिसर में बिछड़ा 7 वर्षीय बालक, ताज सुरक्षा पुलिस ने खोजकर परिवार से मिलाया, पर्यटकों ने जताया आभार
ताजमहल परिसर में उज्जैन से आए पर्यटक का 7 वर्षीय बालक भीड़ में बिछड़ गया। सूचना मिलते ही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हुई और तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित खोजकर परिजनों से मिलवा दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिवार ने आगरा पुलिस का आभार जताया।