परसिया: पिपरिया रोड वार्ड दो में ब्रांडेड बिला शाप में अज्ञात कारणों से लगी आग,दस लाख के जूते जलकर हुए खाक
पिपरिया रोड पर परासिया के वार्ड क्रमांक दो में ब्रांडेल विला शूज शाप में आग लग गई। आग को मंगलवार को सुबह पांच बजे के आसपास देखा गया। दूध वाले और नगर पालिका की सफाई कर्मचारी ने आग को देखा और दुकानदार के घर जाकर बताया। फायर ब्रिगेड बुलाई गई। लेकिन पूरा सामान जलकर खाक हो गया। 12 बजे दुकानदार ने बताया कि आग से लगभग 10 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।