बदायूं: जालंधरी सराय चौराहे के पास रोडवेज बस और डीसीएम की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | May 24, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय चौराहे के पास रोडवेज बस और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। घायलों में राधा गुप्ता पत्नी कुलदीप निवासी नोएडा सेक्टर 25, मोनू पुत्र विजयपाल निवासी चटवाई गांव जहांगीराबाद,शाजिद पुत्र गफ्फार निवासी वमुईया गांव हरदोई घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।