बैतूल नगर: मोटर कनेक्शन बना जानलेवा: डोलीरानीखेड़ा में करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डोलीरानीखेड़ा निवासी 50 वर्षीय मलिक पेंद्राम अपने घर में पानी के मोटर का कनेक्शन कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती