गभाना: पिसावा के मीरपुर में ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकराया, चपेट में आकर युवक गंभीर घायल
पिसावा क्षेत्र के गांव मीरपुर में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इसी दौरान पास में खड़ा एक युवक पोल की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बहादुर नाम का युवक अपने घर के पास खड़ा था,