राजगढ़ी: एसपी ने यमुनोत्री धाम का निरीक्षण यात्रा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बरसात सीजन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए,
मानसून सीजन के मध्ये नजर एसपी अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान एसपी ने यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने यात्रा रूट पर पड़ने वाले पुलिस बैरियर व चेकपोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को बरसात सीजन के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए।