राजगढ़ी: नगरवासियों के विशाल प्रदर्शन में स्कूली बच्चों के शामिल होने पर एसडीएम बड़कोट ने सात विद्यालय को नोटिस भेजा है,धरना जारी
गत शुक्रवार को नगरवासियों ने बड़कोट बाजार बंद करवा कर नगर में विशाल प्रदर्शन किया था। नगरवासियों के जुलूश प्रदर्शन के साथ आईटीआई सहित सात विद्यालयों के स्कूली बच्चे शामिल हुए थे। मामले में एसडीएम मुकेश चंद रमोला ने स्कूलों को नोटिस भेजा है। आज धरना स्थल पर नगरवासियों ने बैठक की। जिसमें प्रशासन की ओर से स्कूलों को नोटिस भेजे जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया