परसिया: पलटवाडा में टेंट हाउस की पिकअप पलटी, पाइप के नीचे दबने से युवक की मौत, छह घायल
शिवपुरी से छिंदवाडा मार्ग पर पलटवाडा में शमशान घाट के समीप गुरुवार सुबह साढे आठ बजे के आसपास टैंट हाउस की पिकअप पलट गई। वाहन में लदे पाईप के नीचे दबने से अठारह साल के युवक की मौत हो गई। युवक छितरी गांव का निवासी था। इस घटना में छह लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर किया गया। बारह बजे शव को परासिया लाया गया।