अररिया: मशेली में जलावन लेने गई किशोरी को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी है
Araria, Araria | Jan 10, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मशेली वार्ड संख्या 2 में जलावन लेने गई किशोरी को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा शुक्रवार की देर शाम 6:00 के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है.