अररिया: अररिया एसपी ने पुलिस केंद्र अररिया में चल रहे परेड का किया निरीक्षण
Araria, Araria | Jan 10, 2025 अररिया के पुलिस एसपी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे के करीब अररिया पुलिस केंद्र में चल रहे परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की अनुशासन और तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और अधिक प्रयास करने की सलाह दी,