पीपलदा: बिनायका गांव में विवाहिता महिला को सांप ने काटा तबीयत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Sep 15, 2024 इटावा क्षेत्र के बिनायका गांव में एक विवाहिता महिला को सांप ने काट लिया तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। विवाहिता वर्षा योगी पत्नी अजय योगी घर मे कार्य करने के दौरान उसके पैर पर सांप ने काट लिया।जिससे वह अचेत हो गयी।परिजन उसे पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।