बदायूं: बदायूं के खरकोली बुजुर्ग गांव में पंखे से करंट लगने से विवाहिता की मौत
Budaun, Budaun | Jun 20, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के खरकोली बुजुर्ग गांव की रहने वाली 23 वर्षीय मोहिनी पुत्री बलवीर की शादी एक साल पहले थाना उघेती क्षेत्र के करियामई गांव के रहने वाले राज से की थी। मोहिनी अपने मायके में आयी थी तो वह घर पर पंखा लगा रही थी तो पंखा में आ रहे करंट लगने से मोहिनी की मौत हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया